जांजगीर चांपा : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत शामिल हुए. इसके साथ बड़ी संख्या में जिले के विधायकों (the crown is full of thorns) और कांग्रेस कार्यकर्ता भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे. नेता प्रतिपक्ष ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष के ताज को कांटों भरा बताया. महंत ने सभी को साथ लेकर जनता की आवाज सड़क से सदन तक पहुंचाने के लिए तैयार रहने की नसीहत दी.
इसे भी पढ़ें – तेज रफ्तार हाईवा का कहर, तीन की दर्दनाक मौत; हादसे के बाद इलाके में भारी तनाव
मंच से महंत ने अपने राजनीतिक यात्रा के बारे में कार्यकर्ताओं को बताते हुए अपनी सफलता के लिए संत कबीर की वाणी को प्रमुख बताया. उन्होंने कहा कि 25 साल की उम्र से विधानसभा चुनाव लड़े और कांग्रेस ही नहीं बीजेपी और अन्य पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से अपना संबंध रखा और वोट मांगने के लिए उनके घरों में भी पहुंचे. जिसका परिणाम है कि पत्नी को भी दूसरी बार सांसद बनाने में सफलता मिली.
इसे भी पढ़ें – कार में युवती को अगवा कर भाग रहे थे बदमाश, मनेंद्रगढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी
the crown is full of thorns – ताजपोशी के बाद नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कुछ कर के दिखाने का दावा किया. उन्होंने कहा कि अभी ये परीक्षा का समय है, जब जन हित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने में सफलता मिलेगी, राज्य और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तब जाकर इस पद की बधाई लूंगा. उन्होंने जिले में कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं होने का दावा किया और पार्टी के खिलाफ गुटबाजी करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने जैसा कड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी.


