Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कार में युवती को अगवा कर भाग रहे थे बदमाश, मनेंद्रगढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी

    कार में युवती को अगवा कर भाग रहे थे बदमाश, मनेंद्रगढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी

    January 16, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Ambikapur Kidnapping Case
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर : जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अगवा की गई युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया है. पुलिस ने युवती का अपहरण कर ले जा रहे चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. यह (Ambikapur Kidnapping Case) कार्रवाई सरगुजा आईजी के निर्देश पर और मनेन्द्रगढ़ एसपी रतन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की है.

    अंबिकापुर से हुआ था युवती का अपहरण: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी की रात अंबिकापुर से एक युवती का अपहरण किया गया था. युवती किसी शोरूम की कर्मचारी है और रात में पैदल घर लौट रही थी. इसी दौरान कार सवार चार युवकों ने उसे जबरन खींचकर कार में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए. कुछ लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. जिसके बाद सभी थानों में अलर्ट किया गया.

    नाकाबंदी कर मनेंद्रगढ़ में पकड़े गए आरोपी: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध कार को नेशनल हाईवे 43 से मनेंद्रगढ़ की ओर जाते हुए देखा गया. यह सूचना मनेंद्रगढ़ पुलिस को दी गई. पुलिस टीम ने मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी मार्ग पर नाकाबंदी की और कार को रोका. तलाशी के दौरान अपहृत युवती कार के अंदर सुरक्षित मिली.

    चार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी: पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कार और सभी आरोपी MP के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज (Ambikapur Kidnapping Case) कर आगे की पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बिलासपुर में खूनी तांडव: रतनपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला! महिला की मौत, 8 लोग लहूलुहान

    अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलियारों में हड़कंप

    शिवरीनारायण की महानदी में ‘बोट वॉर’! लकड़ी की नाव बनाम फाइबर स्पोर्ट बोट; नाविकों के दो गुटों में टकराव

    ‘जेल भेज दो मुझे…’, पति की हत्या कर 20 KM दूर फेंकी लाश, फिर खुद पहुंची थाने; देवर ने खोल दिया भाभी का खौफनाक राज

    शक में बना हैवान! तलवार से बुजुर्ग का गला रेता और निकाल लीं आंखें, परिवार के 7 लोगों को भी मरणासन्न किया

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.