हॉन्ग कॉन्ग के शहर मॉन्ग कॉक में पाकिस्तान की टीम ने कुवैत को हराकर कमाल कर दिया. कुवैत ने इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 5 ओवर में 123 रन कूट दिए थे लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने ये मैच जीत लिया. पाकिस्तान को जीत आखिरी गेंद पर मिली. पाकिस्तान ने 36 गेंदों में 124 रन का स्कोर चेज़ किया और उसकी (cricket world was surprised) जीत के हीरो कप्तान अब्बास अफरीदी रहे, जिन्होंने महज 12 गेंदों में नाबाद 55 रन ठोके. इस खिलाड़ी ने 6 गेंदों में 6 छक्के भी लगाए. अब्बास अफरीदी ने 458 के स्ट्राइक रेट से 8 छक्के और एक चौका मारा.
शाहिद अजीज ने दिलाई जीत
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में नियम है कि अर्धशतक लगाने के बाद खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट हो जाता है और इसलिए अब्बास अफरीदी को भी मैदान छोड़ना पड़ा. अब्बास अफरीदी के जाने के बाद पाकिस्तान पर हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन इसके बाद शाहिद अजीज ने हैरतअंगेज हिटिंग करते हुए कुवैत से मैच छीन लिया. कुवैत के खिलाफ पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 29 रनों की दरकार थी और शाहिद अजीज ने 3 छक्के और एक चौका लगाकर पाकिस्तान को मैच जिता दिया. उन्होंने 5 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए. कुवैत की हार की बड़ी वजह उसके कप्तान यासीन पटेल रहे, जिन्होंने 2 ओवर में 55 रन लुटा दिए. वहीं अदनान इद्रीस ने आखिरी ओवर में 29 रन देकर मैच हरवा दिया.
अब्बास अफरीदी ने मारे 6 गेंदों पर 6 छक्के
पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने यासीन पटेल के ओवर में 6 छक्के लगाकर मैच पलटा. इस खिलाड़ी ने पटेल की पहली गेंद पर सामने की ओर छक्का लगाया. इसके बाद लॉन्ग ऑन एरिया में छक्का गया. अफरीदी ने अगले दो छक्के मिड विकेट एरिया में मारे. पांचवीं गेंद पर अफरीदी ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगा दिया और (cricket world was surprised) फिर आखिरी गेंद पर उन्होंने फाइन लेग पर छक्का जड़, 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया.

