भारत में चाय के खूब दीवाने हैं. कुछ लोगों की तो सुबह की एक कप चाय के साथ होती है. वहीं, शाम की चाय भी मेनेट्री है. सुबह तो लोग चाय के साथ आमतौर पर ब्रेड, रस्क, पराठे या हल्का-फुल्का नाश्ता कर लेते हैं. लेकिन , शाम की चाय की चुस्की अक्सर लोग बिस्कुट के साथ ही लेते हैं. कुछ लोग इसे हल्का और हेल्दी ऑप्शन मानते हैं. लेकिन (combination of tea and biscuits is dangerous) बहुत कम लोग जानते हैं कि ये कॉम्बिनेशन उतना ही खतरनाक है जितना चाय और सुट्टा का.

चाय-बिस्कुट खाने से हो सकती हैं ये समस्याएं

लो-एनर्जी- हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, चाय बिस्कुट खाने से अचानक से एनर्जी लो हो सकती है. दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बिस्कुट में रिफाइंड मैदा, चीनी और खराब फैट होता है, जो अचानक से शुगर लेवल को बढ़ाता और फिर क्रैश करके गिरा देता है, जिससे थकान महसूस होने लगती है.

एसिडिटी और ब्लोटिंग – चाय-बिस्कुट का कॉम्बिनेशन पेट के लिए भी अच्छा नहीं होता है. इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है. क्योंकि इसमें मौजूद रिफाइंड मैदा, शुगर और फैट जल्दी पचते नहीं है और पाचन तंत्र पर असर डालते हैं.

शुगर लेवल को बढ़ाए- चाय में कैफीन और चीनी होती है. तो वहीं, बिस्कुट में रिफाइंड मैदा, अनहेल्दी फैट और शुगर की भरपूर मात्रा होती है. इसे खाने से अचानक से शुगर लेवल बढ़ जाता है.

वजन बढ़ाए: चाय-बिस्कुट खाने से वजन बढ़ने जैसी समस्या भी होती है. क्योंकि बिस्कुट में कैलोरी, मैदा, चीनी और ट्रांस फैट पाया जाता है. जो शरीर को कई पोषण नहीं देते बल्कि फैट (combination of tea and biscuits is dangerous) जमाते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है.

Share.
Exit mobile version