Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘अध्यक्ष के लिए BJP- संघ के बीच में ठनी नहीं है’, अरुण कुमार बोले- बल्कि साथ मिलकर काम कर रहे

    ‘अध्यक्ष के लिए BJP- संघ के बीच में ठनी नहीं है’, अरुण कुमार बोले- बल्कि साथ मिलकर काम कर रहे

    March 22, 2025 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी में संगठन के चुनाव चल रहे हैं. हाल ही में यूपी समेत कई राज्यों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है. इसी तरह से प्रदेश स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी के अध्यक्ष (Arun Kumar said working together) का चुनाव होना है. कई राज्यों में संगठन के चुनाव हो भी चुके हैं इस महीने के अंत में या फिर अगले महीने बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है. अध्यक्ष पद को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बीजेपी के बीच खटास की खबरें भी सामने आई थी. हालांकि, अब इस मुद्दे पर संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. अरुण कुमार ने संघ और बीजेपी के बीच तनाव के मुद्दे को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा बीजेपी से संघ के रिश्तों में कोई खटास नहीं है और राष्ट्र की तरक्की के लिए आज भी पूर्ववत मिलकर काम करते हैं.

    Arun Kumar said working together – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति में हो रही देरी पर अरुण कुमार ने कहा कि उनकी चुनावी अपनी प्रक्रिया है और उसका पालन करते हुए बीजेपी जिला और प्रदेशों के अध्यक्ष चुनाव करा रही है. अरुण कुमार से जब पूछा गया कि माना जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष की नियुक्ति में हो रही देरी का कारण ये है कि संघ और बीजेपी में आपस में ठन गई है. इस पर उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक 32 संगठनों में काम करते हैं. हर संगठन अपने काम के लिए स्वयं में स्वतंत्र और स्वायत्त है और उनकी अपनी निर्वाचन प्रक्रिया भी है. सभी संगठनों द्वारा अपने सदस्य बनाने की प्रक्रिया है. वो अपने हिसाब से मंडल स्तर से लेकर टॉप लेवल तक का चुनाव करते हैं. किसी भी संगठन में अध्यक्ष चुनाव के लिए संघ से कोई समन्वय नहीं किया जाता.

    संघ की RSS से कोई ठनी हुई नहीं है, बोले अरुण कुमार

    अध्यक्ष उम्मीदवार पर संघ और बीजेपी नेताओं में आपसी सहमति नहीं होने के मुद्दे पर अरुण कुमार ने कहा कि ये पक्का मान कर चलिए कि हमारी बीजेपी से कोई ठनी हुई नहीं है. हम समाज और देश के लिए मिलकर काम करते हैं. हम आज भी आपसी विश्वास और सम्बन्ध के आधार पर काम करते हैं. बाकी उनकी प्रक्रिया चल रही है. उनके यहां चुनाव की प्रक्रिया चल रही है जिला और प्रदेशों के अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है. कुछ दिन धैर्य रखिए आपको परिणाम सामने आ जाएगा.उन्होंने ये भी कहा कि हमारे आनुषंगिक संगठनों के निर्णय उनके स्वयं के द्वारा स्वतंत्र रूप से लिया जाता है.

    प्रचारक नहीं भेजे जाने के मुद्दे पर क्या बोले अरुण कुमार?

    बीजेपी में संगठन मंत्री के तौर पर प्रचारक नहीं भेजे जाने के मुद्दे पर संघ का कहना है जरूरत और सुविधा के आधार पर संघ अपने अनुषांगिक संगठनों में संगठन मंत्री भेजता है लेकिन इसके उलट आज भी कई संस्थाएं हैं जहां आरएसएस प्रचारक नहीं भेज पाता.

    बहरहाल आरएसएस प्रतिनिधि सभा बैठक के दूसरे दिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष दोनों ही एक साथ संघ नेताओं के सामने हैं. मुख्य बैठक से अलग आज शाम में संघ अधिकारियों के साथ कोर ग्रुप बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव पर अपडेट देंगे. अध्यक्ष चुनाव में हो रही देरी के कारण और नियुक्ति के लिए टाइम फ्रेम पर बात होने की संभावना है. वैसे बीजेपी के एक साल के कामकाज की रिपोर्टिंग कल यानी रविवार को होगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.