उद्धव ठाकरे ने संभावित फूट के खतरे को देखते हुए रविवार को दादर के शिवसेना भवन में यूबीटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में उद्धव ने अपने कार्यकर्ताओं को समझाया (thackeray brothers will come together for power) कि ये बीएमसी चुनाव हमें जीतना है. आपस में फूट नहीं होने देना है. उद्धव ने इस दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर धोखा देने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र की सुरक्षा सिर्फ शिवसेना ही कर सकती है. यूबीटी चीफ ने कहा कि जब धनुष-बाण का निशान छीन लिया गया, तो सोचिए हमें मशाल कैसे मिली? मैं आपसे अपील करता हूं, प्लीज हमारे साथ धोखा मत कीजिए. आप में से कोई भी दल-बदल न करें. एक पल के लिए मेरी कुर्सी पर बैठकर देखिए.

इसे भी पढ़ें – “ठाणे में नजीब मुल्ला का ‘शक्ति अवतार’”: हजारों समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे NCP नेता

उद्धव ने कहा कि मैं चार नाम देता हूं, उनमें से किसी एक को टिकट दे दीजिए और भी शहर हैं. महाराष्ट्र की भलाई के लिए अगर मुझे विलेन भी कहा जाए, तो भी मंजूर है लेकिन अपनी वफादारी मत बेचिए. उद्धव ने कहा बीजेपी ने हमारा गलत इस्तेमाल किया. कांग्रेस के साथ भी हमारा ऐसा ही अनुभव है. इतने सालों बाद, हमने मराठी अस्मिता के लिए MNS के साथ गठबंधन किया है.

thackeray brothers will come together for power – उन्होंने कहा कि आप गठबंधन करना चाहते हैं, लेकिन अपना वार्ड छोड़े बिना, यही आपका स्टैंड है. हमें अपने कुछ हक के वार्ड छोड़ने पड़ रहे हैं. हम दोनों ने साथ आने का फैसला क्यों किया? यह एक इमोशनल लड़ाई है. मैं आपके सपोर्ट से शिवसेना को आगे बढ़ा रहा हूं. उद्धव ने कहा कि अगर किसी को टिकट नहीं मिलता और वह तुरंत BJP में चला जाता है, तो क्या पार्टी चीफ के सारे फैसले हमेशा उसकी मर्जी से होते हैं?

Share.
Exit mobile version