हजारीबाग : झारखंड की राजधानी रांची में शौर्य जागरण यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद हजारीबाग लौट रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बस पर एक भीड़ ने पथराव किया जिसमें महिलाओं समेत उसके कम से कम 10 कार्यकर्ता घायल हो गए।पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर हजारीबाग के समीप पेलावल इलाके में एक मस्जिद के समीप हुई। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोटे ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है लेकिन घटना में (Ten Workers Injured) शामिल दोनों समूहों के लोगों की पहचान कर ली गयी है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
इसे भी पढ़ें – देश में लैंड जिहाद रोकने के लिए कठोर कानून आवश्यक : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी क्योंकि पथराव करने वाले एक विशेष समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि बस मस्जिद के सामने रुकी थी और यात्रियों ने जय श्री राम तथा अन्य नारे लगाए थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह घटना हजारीबाग शहर के समीप पेलावल में एक मस्जिद के सामने हुई जब बस के यात्री हजारीबाग से करीब 30 किलोमीटर दूर कटकमसांडी लौट रहे थे। उन्होंने दावा किया कि पुलिस बल के समय रहते मौके पर पहुंचने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
इसे भी पढ़ें – अगर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई तो देश खतरे में पड़ जाएगा : विजयन
Ten Workers Injured – उन्होंने बताया कि पुलिस की सुरक्षा में बस को कटकमसांडी के लिए रवाना किया गया जबकि कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहे लोगों को खदेड़ा गया और घर वापस भेजा गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, अराजक तत्वों की पहचान कर ली गयी है और आज उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति भंग करने की योजना बनाने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। प्रशासन दोनों समूहों की इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं कर सकता। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

