हैदराबाद : कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने तेलंगाना से आगामी राज्यसभा उप चुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क, मंत्री श्रीधर बाबू, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, तुम्मला नागेश्वर राव, उत्तम कुमार रेड्डी, कांग्रेस विधायक, एमएलसी, सांसद और राज्य मामलों की पार्टी प्रभारी दीपादास मुंशी मौजूद रहे। रविवार देर शाम हैदराबाद में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में (Telangana Rajya Sabha By Election) कांग्रेस विधायक दल की बैठक में अभिषेक मनु सिंघवी का नाम घोषित किया गया था।
इसे भी पढ़ें – आतंकवाद, अतिवाद और अलगाववाद समाज के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं : मोदी
नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर 3 सितंबर को उप चुनाव होंगे। हाल के आम चुनावों में राज्यसभा सदस्य पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कामाख्या प्रसाद, विवेक ठाकुर, राजेभोसले, बिप्लब कुमार देब (भाजपा), मीसा भारती (राजद), दीपेंद्र सिंह हुडा, केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस) लोकसभा के लिए चुने गए। इन सभी ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
इसे भी पढ़ें – बीजेपी एक सितंबर से शुरू करेगी राष्ट्रीय सदस्यता अभियान, महासचिवों की बैठक में फैसला
Telangana Rajya Sabha By Election – तेलंगाना से राज्यसभा सदस्य रहे के. केशा राव भी कांग्रेस में शामिल हो गए और पद से इस्तीफा दे दिया। इन 12 रिक्तियों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि इस महीने की 21 तारीख है।केंद्रीय कांग्रेस नेतृत्व ने अभिषेक मनु सिंघवी को तेलंगाना से अपना उम्मीदवार तय कर लिया है।

