पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने देश की आर्थिक स्थिति और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को जारी एक कड़े बयान में तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि एनडीए (Tejashwi Yadav Attack On Modi) सरकार के पास महंगाई की ‘मेलोडी’ पर लगाम लगाने के लिए कोई ‘रेमेडी’ (इलाज) नहीं है।
Tejashwi Yadav Attack On Modi – उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि तत्कालीन केंद्र सरकार और गिरते रुपये के बीच कॉम्पिटिशन चल रहा है कि कौन कितना ज्यादा गिरेगा? आज हालात यह हैं कि भारतीय रुपया अपने इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर पूरे एशियाई महाद्वीप में सबसे कमजोर मुद्रा बन चुका है।
तेजस्वी यादव ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में रुपये मूल्य में लगातार रिकॉर्ड गिरावट का यह लगातार आठवां साल है। पिछले 12 वर्षों के इतिहास को देखें तो रुपया डॉलर के मुकाबले अपनी आधी कीमत खो चुका है। उन्होंने सरकार पर देश की जनता को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मंचों से कहते हैं कि भारत दुनिया की शीर्ष बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अगर अमेरिकी डॉलर में प्रति व्यक्ति जीडीपी के वैश्विक इंडेक्स को देखें तो भारत दुनिया में काफी पीछे है और इस मामले में पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी पिछड़ गया है।
