लखनऊ : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल अमेठी से हार कर वायनाड पहुंचे और वायनाड से रायबरेली पहुंच गए हैं। इस बार वह वायनाड और रायबरेली दोनों क्षेत्रों से हारेंगे। वहीं पूरी समाजवादी पार्टी पति-पत्नी यानी अखिलेश और डिंपल को जिताने में लगी है। जबकि जमीनी सच्चाई
यह है कि सपा मैनपुरी और (Tejasvi Surya In Lucknow) कन्नौज लोकसभा सीट भी हार रही है।

इसे भी पढ़ें – मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, यूपी में ‘इंडिया गठबंधन’ का तूफान आ रहा है : राहुल गांधी

तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा की 2014 एवं 2019 से भी बड़ी जीत इस चुनाव में होगी। पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है। कांग्रेस नेता चुनाव मैदान छोड़कर भाग चुके हैं इसकी शुरुआत खुद राहुल गांधी ने की है। राहुल स्मृति ईरानी के सामने चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। मजबूरी में राहुल रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – भाजपा गरीबों व वंचितों की हितैषी पार्टी, सभी के पास होगा अपना आशियाना : सांसद मेनका

Tejasvi Surya In Lucknow – बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अपने खुद के राजनीतिक बेरोजगारी को देश की बेरोजगारी से जोड़ रही है। उन्होंने अपील की कि युवाओं और देश के भविष्य के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। उन्होंने कांग्रेस के लोग अब चमड़ी के आधार पर भी लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पाकिस्तान परस्त पार्टी है। पाकिस्तान की जनक कांग्रेस ही है।

Share.
Exit mobile version