मंडी गोबिंदगढ़: देश भगत यूनिवर्सिटी में खेल मुकाबलों के दौरान भेदभाव और बदसलूकी के आरोप लगने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान बेंगलुरु समेत देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटियों से आए छात्र और खिलाड़ियों ने यूनिवर्सिटी गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

खिलाड़ियों का आरोप है कि उन्होंने मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें विजेता घोषित नहीं किया गया। उनका कहना है कि रेफरियों को प्रभावित कर स्कोर शीट में बदलाव किया गया। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब एक लड़की खिलाड़ी के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप भी सामने आया।

देशभर से आए छात्र और खिलाड़ी अब न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित खिलाड़ियों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे, जिससे छात्रों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

Share.
Exit mobile version