उत्तर प्रदेश में बिजनौर के धामपुर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक विपिन चौहान के घर पर हमला होने का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि आज तड़के सुबह साढे़ तीन बजे संघ के जिला कार्यवाह विपिन चौहान के घर कुछ लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की और हंगामा किया. इसके (miscreants gang up on RSS leaders house) बाद आरएसएस से जुड़े पदाधिकारी अमित शर्मा के घर में भी घुस कर लूटपाट की.
आरोप है कि हमलावर मुस्लिम समाज के कुछ लोग थे, जिन्होंने घर में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.
इसे भी पढ़ें – अखिलेश यादव का बड़ा धमाका: “शंकराचार्य का आशीर्वाद मिल गया, अब नकली संतों का होगा अंत!”
आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस पर भी हमले का आरोप लगाया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात को काबू में करने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रण में लिया. इस मामले पर धामपुर के एमएलए अशोक कुमार राणा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ योगी-मोदी स्टाइल में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
miscreants gang up on RSS leaders house – पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी शोएब और सत्तार को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति को रोका जा सके.
