लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया को नुकसान झेलना पड़ा है. ये नुकसान 5 या 50 रन का नहीं बल्कि पूरे 190 रन का है. अब सवाल है कि भारतीय टीम को इतने रनों का नुकसान हुआ कैसे? लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में ऐसा क्या हुआ कि टीम इंडिया इतने रनों के घाटे में चली गई? तो इंग्लैंड को फायदे की स्थिति में डालने वाली (loss of 190 runs) ये घटना टीम इंडिया की ओर से लीड्स टेस्ट के दूसरे और तीसरे दिन के खेल में घटी.
इसे भी पढ़ें – टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी पहुंचा इंग्लैंड, 4 मैच खेलने बुलाया गया
दरअसल, टीम इंडिया को 190 रनों का जो नुकसान हुआ है, वो उसकी अपनी गलती की सजा है. ये गलती उससे फील्डिंग के दौरान हुई है. गेंदबाजी के दौरान हुई है. आइए अब जरा इसे डिटेल में समझते हैं और जानते हैं कि कैसे टीम इंडिया को घाटा हुआ?
47 रन का नुकसान ऐसे हुआ?
इसकी शुरुआत इंग्लैंड की पारी के 7वें ओवर से होती है. इस ओवर में भारतीय टीम के नंबर 1 फील्डर रवींद्र जडेजा से बेन डकेट का कैच तब छूटता है, जब वो 15 रन पर खेल रहे होते हैं. उस जीवनदान का फायदा उठाकर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 62 रन की पारी खेलते हैं. यानी, टीम इंडिया को सीधे-सीधे 47 रन का नुकसान यहां होता है.
44 रन ऐसे पानी में बहे?
इसी तरह 62 रन पर खेल रहे इंग्लैंड के नंबर 3 बल्लेबाज ओली पोप का कैच यशस्वी जायसवाल टपका देते हैं. पोप उस कैच ड्रॉप के बाद शतक जड़ते हैं. 106 रन की पारी खेलते हैं. यानी 44 रन और एक्सट्रा बनाते हैं, जो (loss of 190 runs) कि टीम इंडिया के स्कोर कार्ड के नजरिए से नुकसान की तरह है.

