ऑस्ट्रेलिया के दबदबे को खत्म कर भारत की महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में वनडे का वर्ल्ड कप जीता. अब ऑस्ट्रेलिया की ही एक महिला क्रिकेटर ने भारत से खेलने की तमन्ना जताई है. वो चाहती है कि (team India in heart) ये ख्वाहिश उनकी शादी के बाद पूरी होती दिखे. भारत से खेलने की चाह रखने वाली वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अमांडा वेलिंगटन है, जिन्होंने आगरा के ताजमहल में सगाई की है.
team India in heart – अमांडा वेलिंगटन, भारत में हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप की ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थी. लेकिन 2018 और 2022 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियन टीम का वो हिस्सा रही हैं. अमांडा ने न्यूज 24 से खास बातचीत में अपनी पूरी स्टोरी बताई और साथ में टीम इंडिया के लिए खेलने की अपनी तमन्ना भी जाहिर की.
पंजाबी लड़के से ताजमहल में की सगाई
3 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी मैच खेलने वाली अमांडा वेलिंगटन ने बताया कि उनकी सगाई एक पंजाबी लड़के से हुई है, जिसका नाम हमराज है. दोनों की सगाई ताजमहल में हुई. उन्होंने कहा कि हमराज बढ़िया लड़का है. सगाई के दौरान हमराज का परिवार भी मौजूद था.
अमांडा वेलिंगटन को भारत से प्यार
अमांडा वेलिंगटन ने आगे कहा कि उन्हें भारत से बहुत प्यार है. उन्हें यहां के स्पाइसी फूड पसंद है. वो भारत की संस्कृति, भाषा और संगीत सीखने की कोशिश कर रही है. वो मंदिर जाने लगी हैं. मंगलवार और शनिवार को नॉनवेज भी नहीं खातीं.

