Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों पर सुबह से जारी है छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.2 डिग्री पर पहुंचा
    • 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल रहे सुरक्षा की कमान
    • कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्रों पर मंडराया खतरा
    • रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपये के 25 संदिग्ध नोट
    • कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किया सील
    • छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई है गर्मी
    • बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 करोड़ रुपये
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, November 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » क्लास में हंस रहे छात्र को टीचर ने पीटा, गर्दन पकड़कर डेस्क में मारने से टूटा दांत

    क्लास में हंस रहे छात्र को टीचर ने पीटा, गर्दन पकड़कर डेस्क में मारने से टूटा दांत

    April 2, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के एक स्कूल में एक टीचर (Teacher) ने गुस्से में आकर गुरु शिष्य की सभी मर्यादाये ही पार कर दी। द्वारका साऊथ इलाके में एक निजी स्कूल में शिक्षक की पिटाई से 12 कक्षा में पढ़ रहे छात्र का दांत टूट गया। छात्र ने घर पहुंचने पर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों द्वारा शिक्षक (Teacher) और स्कूल की शिकायत पुलिस को दी गई। छात्र के बयान लेने के बाद द्वारका साऊथ थाना पुलिस ने शिक्षक (Teacher) के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

    इसे भी पढ़ें – दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, अब सीलिंग से मिलेगी राहत,एक हजार से ज्यादा संपत्तियां होंगी डी-सील

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्र 16 वर्षीय अर्पित अपने परिवार के साथ गोपाल नगर बी ब्लॉक में रहता है। अर्पित द्वारका सैक्टर-11 स्थित एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस को दिए बयान में छात्र ने बताया कि 31 मार्च 2022 को सेकंड पीरियड में पीटीआई टीचर गजेंद्र क्लास ले रहे थे। सभी बच्चे क्लास में फेयरवेल पार्टी के बारे में बात करते हुए हंस रहे थे।

    इसी दौरान पीटीआई टीचर ने उठकर पहले अर्पित के दोस्त को पीटा और इसके बाद अर्पित को गर्दन से पकड़कर डेस्क पर दे मारा। इसकी वजह से अर्पित का एक दांत टूट गया। जब टूटा हुआ दांत अर्पित ने पीटीआई टीचर को दिखाया तो उन्होंने फिर से धमकाया। इसके बाद अगला पीरियड शुरू होने पर दूसरी शिक्षिका कक्षा में आ गई। अर्पित ने पूरी बात शिक्षिका को बताई। जिसके बाद पीड़ित छात्र के परिजनों को फोन किया गया।

    इसे भी पढ़ें – केजरीवाल के घर के बाहर हंगामे में आठ लोग गिरफ्तार, एसआईटी जाँच के लिए ‘आप’ पहुंची हाईकोर्ट

    पिता योगश कुमार सूचना मिलने के बाद स्कूल आए। उन्होंने स्कूल में पहुंचकर बच्चे की हालत देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल डीडीयू में करवाकर दांत कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पिता के सामने छात्र के बयान दर्ज किए और आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    देशभर में सर्दी ने पकड़ा जोर: दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन, राजस्थान में शीतलहर और दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद: ‘अमृता श्री स्वयं सहायता समूह’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बारिश का दौर

    नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पास कराने की है पूरी तैयारी

    दिल्ली में बीजेपी द्वारा आयोजित ‘संविधान गौरव दिवस’ सेमिनार में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह: बोले— संविधान को केवल सरकार चलाने की गाइडबुक बनाकर रख दिया गया था

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी, तो दक्षिण के कई राज्यों में बारिश का दौर बरकरार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.