उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के बेटे विकास यादव की शादी चर्चा में है. 54 साल के विकास यादव की शादी 28 साल की हर्षिका यादव के साथ हुई. दोनों ने गाजियाबाद में सिंपल तरीके से शादी रचाई. उनकी शादी घर पर ही आर्य समाज के वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुई. इस शादी में ज्यादा मेहमानों की भीड़ भी नहीं जुटी. सिर्फ (teacher by profession) उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शादी में शामिल हुए. क्या आप जानते हैं कि विकास यादव की उनसे 26 साल छोटी पत्नी हर्षिका यादव कौन हैं?

हर्षिका यादव से विकास यादव की सगाई जुलाई में ही हो गई थी. वह उत्तर प्रदेश के ही फिरोजाबाद की रहने वाली हैं. उनका पूरा परिवार फिरोजाबाद के इटोली गांव का रहने वाला है. उनके पिता शिकोहाबाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रह चुके हैं. उन्होंने खुद भी शिकोहाबाद स्थित ओम डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन की हुई है और अब MCA कर रही हैं. इसके साथ ही वह एक इंटर कॉलेज में टीचर भी हैं.

विकास यादव को 2002 में नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी ठहराया गया था. इस मामले में उन्हें और उनके चचेरे भाई विशाल यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा को 25 साल में बदल दी थी. विकास यादव की मां पूर्व विधायक उमलेश देवी बीमार रहती हैं. उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है. ऐसे में उनकी सेवा करने के लिए 24 अप्रैल 2025 को वह जेल से पैरोल पर बाहर आए थे.

teacher by profession – इसके बाद उनकी पैरोल को शादी के लिए बढ़ा दी गई थी. 5 सितंबर को उनकी हर्षिका यादव के साथ शादी हुई और अब 9 सितंबर को उन्हें फिर से जेल जाना होगा. पैरोल पर उन्होंने शादी रचाई, जो अब चर्चा का विषय बन गई है. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

Share.
Exit mobile version