रायपुरछत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुई. अविभाजित मध्य प्रदेश की पूर्व विधायक मंगलीबाई रावटे के निधन पर सदन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री (corruption in linseed seed distribution) विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया. इसके बाद सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई.

corruption in linseed seed distribution – निर्धारित समय के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई और प्रश्नकाल के दौरान गौवंशीय पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई. विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश में गौवंशीय पशुओं की संख्या और सरकार की योजनाओं को लेकर सवाल उठाए.

इसे भी पढ़ें – महुआ बीनने वाले हाथों में अब होगी ‘कलम’! सुकमा कलेक्टर की इस जादुई पहल ने बदल दी बस्तर की तस्वीर

इस पर जवाब देते हुए पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि प्रदेश में गौवंशीय पशुओं की संख्या लगभग 99.84 लाख है और कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को राष्ट्रीय औसत तक पहुंचाना है, जिसके लिए किसानों और पशुपालकों को अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से सहयोग दिया जा रहा है.

इस दौरान अजय चंद्राकर ने चिराग परियोजना को समय से पहले बंद किए जाने को लेकर भी सवाल उठाया. मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि यह योजना आदिवासी क्षेत्रों के किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण इसे बंद करने का फैसला लिया गया.

 

 

Share.
Exit mobile version