आजकल कई शेफ और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ऐसी रेसिपीज शेयर कर रहे हैं जो न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होती हैं. ऐसी डिशेज शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स देती हैं और साथ ही (magical dish for weight loss) वजन बढ़ने की चिंता भी कम कर देती हैं. मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने भी एक ऐसी ही हेल्दी और टेस्टी डिश की रेसिपी शेयर की है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कौन सी है वो डिश, इसे कैसे बनाएं और इसे खाने के क्या हैं फायदे.

खिचड़ी बनाने का तरीका

सबसे पहले चारों अनाज यानी फॉक्सटेल बाजरा, पर्ल बाजरा, ज्वार और बार्नयार्ड बाजरा को एक बर्तन में निकालें और इन्हें अच्छे से धोकर छान लें. अब गैस पर प्रेशर कुकर चढ़ाएं. उसमें सभी अनाज को पानी के साथ डाल दें. इसके बाद इसमें धुली हुई मूंग दाल, मशूर दाल, तूर दाल भी मिक्स करें. इसके बाद हल्दी और नमक डालकर कुकर बंद कर दें.

अब एक पैन लें और उसमें घी डालकर गर्म करें. इसके बाद इसमें सूखी लाल मिर्च, हींग, सरसों के बीज, जीरा और करी पत्ता डालें. अब बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन डालकर हल्का सा भूनें. जब प्याज का रंग बदल जाए तो इसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटे टमाटर को मिक्स करें और अच्छे से भूनें.

magical dish for weight loss – 2 से 3 सीटी आनें के बाद कुकर को गैस से उतार लें. सीटी निकलने के बाद दाल में तैयार किया हुआ मसाला मिलाएं और अच्छे से चलाते हुए पकाएं. अब ऊपर से कसूरी मेथी, मेथी पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिक्स करें. गरमागरम सर्व करें.

Share.
Exit mobile version