इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा माह रमजान हर इस्लाम मानने वाले के लिए बेहद खास होता है. दुनियाभर के मुस्लिम इस महीने में रोजा रखते हैं और इस अवधि में पानी पीने (Ramadan 2026) की मनाही होती है. रोजा इबादत, गुनाहों से तौबा. तफ़क्कुर का महीना होता है. इसमें सबसे जरूरी चीज होती है सब्र और खुद पर पाबंदी करना यानी सेल्फि डिसिप्लिन.

Ramadan 2026 – सुबह सूरज निकलने से पहले यानी तकरीबन 4 बजे उठकर सहरी खाई जाती है. इसके बाद रोजा शुरू हो जाता है और तकरीबन 13 से 14 घंटे के बाद इफ्तार किया जाता है. बिना पानी के भी एनर्जी बनी रहे और आपको रोजा के दौरान प्यास न लगे, इसके लिए जान लें कि कौन सी बातों को ध्यान में रखना चाहिए.

सहरी में ये बातें ध्यान रखें

सुहुर या सहर के समय खायी जाने वाली चीजें भी आपकी दिनभर की एनर्जी को बनाए रखने या कम करने में अहम भूमिका निभाती हैं, इसलिए इस समय के खाने में स्वाद के साथ ही पोषण पर भी ध्यान देना चाहिए.

क्या खाना सही? सहीर के दौरान ऐसी चीजें खाएं जो पानी से भरपूर हो जैसे रसीले फल, सब्जियों के सलाद. हेल्दी ड्रिंक्स जैसे छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी. इसके अलावा दूध में 3-4 खजूर उबालकर इसका सेवन करना सबसे सही रहता है. इससे आपको न सिर्फ इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी, बल्कि दिनभर भी आप एनर्जेटिक बने रहेंगे और प्यास भी कम लगती है. ध्यान रखें कि हल्का खाना खाएं जो आसानी से पच जाता हो.

 

 

Share.
Exit mobile version