Fat Burning Exercise: फिट और टोंड बॉडी पाना आजकल हर किसी की चाहत बन चुका है, लेकिन बिजी लाइफस्टाइल और समय की कमी के कारण जिम जाना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता. ऐसे में अगर कोई आसान, असरदार और कम समय में की जाने वाली एक्सरसाइज मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है. फिटनेस के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी मानती हैं कि वजन घटाने और बॉडी फैट कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना जरूरी नहीं है.
ये वर्कआउट न सिर्फ बॉडी की एक्सट्रा चर्बी को कम करने में मदद करता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है. अगर आप भी वेट लॉस करना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे मलाइका की बताई वो 10 मिनट वाली एक्सरसाइज. इसके फायदे और करने का तरीका.
मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं. वो 52 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फैंस को फिटनेस टिप्स भी देती रहती हैं. हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर (Fat Burning Exercise) एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने 10 मिनट की चाइनीज Tai Chi एक्सरसाइज के बारे में बताया है, जिसे वो खुद करना पसंद करती हैं.
मलाइका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- क्या आप जानते हैं कि ये चर्बी घटाने का सबसे बेस्ट तरीका है. सिर्फ 10 मिनट की ये एक्सरसाइज आपकी सारी दवाइयों की रिपलेस कर सकती है. चीन में इसे हेल्दी और लंबी उम्र का रहस्य माना जाता है. पहले ही दिन ये पेट, लीवर, आंत, पैनक्रियाज और एनर्जी फ्लो को बैलेंस करती है. इसे करने से पाचन संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती हैं और ब्लड शुगर भी नॉर्मल रहता है”.
