अमृतसर। भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ गुरुवार को पवित्र नगरी अमृतसर पहुंचे। अमृतसर आगमन पर उन्होंने सबसे पहले सचखंड श्री हरमंदिर साहिब परिसर में पहुंचकर (Tarun Chugh Amritsar Visit) श्रद्धापूर्वक माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब परिसर में श्रद्धालुओं के जोड़ों की सेवा भी पूरी श्रद्धा और नम्रता के साथ निभाई।
गुरुओं के त्याग को किया नमन
इस पावन अवसर पर तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और यशस्वी नेतृत्व की अरदास की। उन्होंने कहा, “श्री हरमंदिर साहिब की यह पावन और पवित्र धरती का कण-कण राष्ट्र, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए हमारे महान सिख गुरुओं के अद्वितीय त्याग और (Tarun Chugh Amritsar Visit) अमर बलिदानों से सिंचित है। गुरु साहिब का यह महान इतिहास पूरे देशवासियों को निस्वार्थ राष्ट्रसेवा और समर्पण की निरंतर प्रेरणा देता है।” इसके साथ ही उन्होंने देश में शांति, आपसी भाईचारे और खुशहाली की कामना भी की।
