चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से बुराई पर (Appeal By CM) अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर प्रदेश से सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। यहां श्री राम लीला कमेटी द्वारा मनाए गए दशहरा उत्सव के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि इस उत्सव को मनाने के लिए डेढ़ लाख से अधिक लोग यहां एकत्र हुए हैं। मान ने प्रशासन से आने वाले समय में इस त्योहार को बड़े स्तर पर मनाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा कि दशहरा मैदान के नाम से मशहूर इस स्थान को निकट भविष्य में और बड़ा बनाया जाए इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
इसे भी पढ़ें – पंजाब की उपजाऊ धरती पर कुछ भी उग सकता परन्तु नफ़रत का बीज नहीं फूटेगा – भगवंत मान
यहां श्री राम लीला कमेटी की तरफ से मनाए गए दशहरे के त्योहार के दौरान इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतोष की बात है कि इस त्योहार को मनाने के लिए यहाँ डेढ़ लाख से अधिक लोग इक्ठ्ठा हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने प्रशासन को कहा कि आने वाले समय में इस त्योहार को और बड़े स्तर पर मनाने के लिए पुख़्ता प्रबंध किये जाएं। उन्होंने कहा कि दशहरा ग्राउंड के तौर पर जाने जाते स्थान को आने वाले समय में और बड़ा बनाया जाये। जिसके लिए ज़रुरी कदम उठाए जाने चाहिए।
इसे भी पढ़ें – पंजाब में 40% कम हुई पराली जलाने की घटना, रंग ला रही भगवंत मान सरकार की मुहिम
Appeal By CM – मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को मैडिकल शिक्षा के केंद्र के तौर पर उभारने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में निर्माणाधीन मैडिकल कालेज आने वाले साल से चालू हो जायेगा, जिससे लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसी तरह होशियारपुर में और विकास कार्य शुरू किये जाएंगे, जिससे शहर की नुहार बदलेगी। गुस्से पर काबू रखने और नफ़रत से दूर रहने का संदेश देते हैं त्योहार मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में मशहूर होशियारपुर के दशहरे का हिस्सा बनना बहुत खुशी और मान की बात है।