T20 World Cup 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है. लेकिन, उससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसके धाकड़ ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा को इंजरी हो गई है. SA20 में खेलते हुए फरेरा का कंधा चोटिल हो गया, जिसके बाद उनके टूर्नामेंट में खेलने पर सस्पेंस मंडराने लगा है
डोनोवन फरेरा को चोट जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच 17 जनवरी को खेले मुकाबले में लगी. उस मैच में जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स से खेल रहे फरेरा कवर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी एक गेंद को रोकने के लिए उन्होंने डाइव लगाया, जिसमें अपना कंधा चोटिल कर बैठे. फील्डिंक के बाद उस मैच में फरेरा बल्लेबाजी के लिए भी आए मगर कंधे की इंजरी के चलते एक गेंद से ज्यादा नहीं खेल पाए और रिटायर्ड हर्ट होकर चले गए.
इसे भी पढ़ें – वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरमैन’ कैच पर परिवार का रिएक्शन, जानें क्या है 567 दिन पीछे जाने का राज
कंधे के फ्रैक्चर ने डोनोवन फरेरा को सिर्फ SA20 से ही बाहर नहीं किया है बल्कि उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने पर भी तलवार लटका दी है. अगर फ्रैक्चर है तो इस बात की बहुत कम संभावना है कि वो अब टी20 वर्ल्ड कप तक फिट हो सकेंगे. ऐसे में उनके आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर होने के चांस बढ़ गए हैं.
T20 World Cup 2026 – अब सवाल है कि डोनोवन फरेरा अगर बाहर होते हैं तो उनकी जगह लेगा कौन? इस सवाल का जवाब हैं रियान रिकल्टन. इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की साउथ अफ्रीका टीम में नहीं चुना गया है. लेकिन, अगर डोनोवन बाहर होते हैं तो इसके पूरे आसार हैं कि साउथ अफ्रीका टीम में उन्हें जगह मिल सकती है.
