भारत के सबसे प्रसिद्ध राजनेताओं में से एक सुषमा स्वराज भले ही आज हमारे बीच नहीं है. लेकिन लोगों के दिलों में आज भी उनका नाम और उनकी छाप उतनी ही गहरी है, जैसा वह छोड़कर गई थी.
इसे भी पढ़ें – अशोक चव्हाण को मिला बीजेपी में शामिल होने का तोहफा, महाराष्ट्र से जाएंगे राज्यसभा
14 फरवरी को हुआ था जन्म
सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ था. जब उनका निधन हुआ तो वह देश की विदेश मंत्री थी. साल 2019 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई थी. आज उन्हें सबसे अच्छे विदेश मंत्री के तौर पर जाना जाता है. स्वराज वैसे तो मोदी सरकार में मंत्री थीं लेकिन उनकी पहचान पार्टी के नाम से नहीं, बल्कि उनके काम से होती थी. वह एक ऐसी नेता थीं, जो अपनी दरियादिली और सहानुभूति के लिए जानी जाती थी.
इसे भी पढ़ें – वैष्णव को ओडिशा, मुरुगन को मध्यप्रदेश से मिला राज्यसभा का टिकट
हर महिला के लिए एक प्रेरणा सुषमा स्वराज
1977 में सुषमा स्वराज ने हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री के तौर पर पद ग्रहण किया. यह एक बड़ी उपलब्धि है कि मात्र 25 साल की उम्र में वह देश की सबसे कम उम्र की मंत्री बनीं. साल 1979 में स्वराज को भाजपा नेतृत्व ने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया. बाद में सुषमा सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री भी रहीं.