एमसीबी: गांव में आम के पेड़ की छांव तले आयोजित सुशासन शिविर में आसपास के लगभग 10 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदन प्रशासन को सौंपे. शिविर में (Sushasan Tihar 2026) जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया.
Sushasan Tihar 2026 – सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस शिविर में पेयजल, सड़क, राशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत व्यवस्था, राजस्व प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों ने आवेदन दिए गए. शिविर में पहुंचे लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी समस्याएं बताई और उनके जल्द समाधान की मांग की.
इसे भी पढ़ें – बम बनाने का मैटेरियल जुटाने के केस में विनय देवांगन पर शिकंजा; कांग्रेस नेता से लिंक की जांच कर रही पुलिस
शिविर में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी गई. कई हितग्राहियों के दस्तावेजों का परीक्षण कर तत्काल निराकरण की प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे ग्रामीणों में संतोष देखने को मिला.
ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी पहुंचे. मंत्री ने शिविर में मौजूद ग्रामीणों से सीधे बातकर शासन की योजनाओं का फीडबैक लिया. उन्होंने महिलाओं से महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की जानकारी ली और किसानों से धान खरीदी व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है.
