जालंधर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी कार्यालयों पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमलों और अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए तथा पंजाब पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए अश्वनी शर्मा ने चेतावनी दी कि (politics of intimidation will not work) भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक डराने-धमकाने और पुलिस मशीनरी के दुरुपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाजपा पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी की मौजूदगी में अश्वनी शर्मा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और अपने नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें – सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”

politics of intimidation will not work – संजीव अरोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाल ही में ईडी की कार्रवाई का जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा कि जब भी जांच एजेंसियां ‘आप’ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करती हैं, तो पार्टी तुरंत लोकतंत्र और संविधान खतरे में होने के नारे लगाने लगती है।

शर्मा ने कहा कि न तो पंजाब खतरे में है और न ही लोकतंत्र, बल्कि आम आदमी पार्टी सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था जरूर खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने के लिए राज्य में अशांति और राजनीतिक टकराव का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही है।

 

 

Share.
Exit mobile version