रायपुर: खमतराई के रावाभाटा इलाके से रायपुर पुलिस ने देसी बम बनाने का सामान गुरुवार को बरामद किया था. इस केस रायपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता के करीबी विनय देवांगन के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस केस में विनय देवांगन के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया है. इस केस के खुलासे के (case of collecting material for making bombs) बाद विनय देवांगन फरार है. जिसकी रायपुर पुलिस तलाश कर रही है.

बैग से मिला था बम बनाने का सामान

खमतराई थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को स्थानीय पार्षद ने पुलिस को सूचना दी थी कि मितानिन के घर में एक बैग रखा हुआ है. जिसमें एयर गन बैटरी, वायर और डेटोनेटर जैसी संदिग्ध चीज रखी हुई है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर रेड की कार्रवाई की. जिसके बाद मितानिन से पूछताछ की गई तो उन्होंने उस बैग को विनय देवांगन के द्वारा उसके घर में लाकर छोड़े जाने की बात बताई थी. पुलिस ने इस मामले में विनय देवांगन के खिलाफ 4, 5 विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. विनय देवांगन की तलाश की जा रही है.  

 कैसे खुला पूरा मामला ?

खमतराई थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाटा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू का मकान है. पुष्पा साहू और उसके परिवार का बिरगांव निवासी विनय देवांगन से भी परिचय था. बुधवार की शाम को विनय देवांगन मितानिन के घर पर एक बैग लेकर पहुंचा था. बैग उसके घर में रखकर बाद में ले जाने की बात कही थी. उसके बाद विनय देवांगन वहां से चला गया था. लेकिन मितानिन को शक हुआ तो उसने (case of collecting material for making bombs) इसकी जानकारी वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को दी थी. इसके बाद गुरुवार की सुबह अश्वनी यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

Share.
Exit mobile version