Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सूर्यकुमार यादव इस खिलाड़ी को कर सकते हैं बाहर, राजकोट T20 में ये होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI!

    सूर्यकुमार यादव इस खिलाड़ी को कर सकते हैं बाहर, राजकोट T20 में ये होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI!

    January 28, 2025 खेल 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शुरुआती दोनों मैच टीम इंडिया ने जीत लिए हैं. टीम इंडिया अभी तक दोनों मैचों में अलग-अलग प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है और तीसरे टी-20 में भी ये ही नजारा देखने को मिल सकता है. लेकिन सवाल ये है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिर राजकोट में खेले जाने वाले मैच में से किसे बाहर का रास्ता दिखाएंगे और किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है? माना जा रहा है कि राजकोट T20 में ध्रुवल जुरेल (Suryakumar Yadav Can Do This Player Outside) का खेलना मुश्किल है. उनकी जगह शिवम दुबे या रमनदीप सिंह में से किसी एक खिलाड़ी को मिल सकती है.

    ध्रुव जुरेल पर लटक रही तलवार

    विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को चेन्नई टी-20 में सुर्युमार यादव ने मौका दिया था. हालांकि जब भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मुश्किल स्थिति में थी तब ध्रुल अपना विकेट गंवा बैठे थे. 60 रनों के भीतर टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे, तब ध्रुव के कंधों पर धैर्यपूर्वक खेलने की जिम्मेदारी थी लेकिन वह महज 5 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. ऐसे में राजकोट टी-20 में ध्रुव के बाहर होने पर तलवार लटक रही है.

    शिवम या रमनदीप को मिल सकता है मौका

    कोलकाता में खेले गए पहले टी-20 के बाद रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल हो गए थे. नीतीश को मांसपेशियों में खिंचाव के बाद सीरीज से बाहर कर दिया गया था. जबकि रिंकू पीठ में ऐंठन की समस्या के चलते दो मैचों से बाहर हो गए थे. इन दोनों खिलाड़ियों की जगह भारतीय स्क्वाड में शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को शामिल किया गया था. लेकिन दोनों में से किसी को भी चेन्नई में मौका नहीं मिला था. रिंकू और नीतीश की जगह सूर्या ने वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था. चेन्नई टी-20 में वॉशिंगटन ने 26 रन बनाने के अलावा एक विकेट भी लिया था. जबकि ध्रुव फ्लॉप रहे. ऐसे में सूर्यकुमार यादव उनकी जगह शिवम दुबे या रमनदीप सिंह में से किसी एक को राजकोट में मौका दे सकते हैं.

    राजकोट में शानदार है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

    भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार है. टीम इंडिया ने यहां 5 में से 4 टी-20 जीते हैं और एक में उसे हार मिली. इंग्लैंड इस मैदान पर पहली बार कोई टी-20 मुकाबला खेलेगी. ये मुकाबला मंगलवार, 28 जनवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

    से भी पढ़ें – मिचेल ओवन के तूफानी शतक ने होबार्ट हरीकेंस को बनाया चैंपियन, पहली बार जीता BBL का खिताब

    भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे/रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती.

    इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग इलेवन: जॉस बाटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल सॉल्ट, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और आदिल रशीद.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद ‘पुराने प्यार’ को किया किस।

    31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना

    क्या है कोरोना का नया Cicada वैरिएंट? जानें इसके लक्षण और भारत पर पड़ने वाला असर

    रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर! डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, करेंसी मार्केट में हड़कंप

    IPL 2026 Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अब हमेशा मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे? पहले मैच की जीत के बाद मिला बड़ा ‘तोहफा’

    IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं कोहली!

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.