गाजियाबाद के खोड़ा में चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद पीड़ित मां सरोज की गुहार आखिरकार रंग लाई है। प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद के अवैध मकान पर बेदखली का नोटिस चस्पा कर दिया है। प्रशासन ने मुनादी कराते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर अवैध कब्जा (Surya Chauhan Murder Case) नहीं हटाया गया, तो बुलडोजर चलाकर निर्माण को जमींदोज कर दिया जाएगा।

Surya Chauhan Murder Case : 28 मई को हुई इस नृशंस वारदात में सूर्या चौहान की जान लेने वाले मुख्य आरोपी असद को पुलिस पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। लेकिन पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े थे। मां सरोज का कहना है कि उनके इकलौते चिराग को बुझाने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक

🔪 आधा घंटा पहले का विवाद, खूनी साजिश का अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि ईद के दिन हुए इस हत्याकांड की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी। दोपहर 3:00 बजे बाइक हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद के महज आधे घंटे बाद असद ने पिता नवाब और दोस्तों के साथ मिलकर सूर्या को घेर लिया। पिता के उकसाने पर असद ने ताबड़तोड़ चाकू मारकर सूर्या की हत्या कर दी थी। नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

💔 प्रेम प्रसंग की कड़वी सच्चाई

इस कत्ल के पीछे सिर्फ बाइक विवाद नहीं, बल्कि ‘प्रेम प्रसंग’ का गहरा राज छिपा था। सूर्या के संबंध मुख्य आरोपी असद की सगी बहन के साथ थे। इस रंजिश के कारण असद का परिवार 8 महीने पहले ही अपना घर बदलकर दूसरी जगह शिफ्ट हो गया था। असद के परिवार ने इसे अपनी ‘इज्जत’ का सवाल बनाकर सूर्या की हत्या की साजिश रची थी।

 

Share.
Exit mobile version