Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी के आदेश पर हुआ फैसला
    • Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज
    • PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक
    • Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और दो घायल
    • DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जुलूस पर हाईकोर्ट की रोक
    • शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों के विवाद में पीछे से मारी गोली
    • बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहला देने वाला मामला
    • राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; ‘झूठ की गूंज’ के लगे होर्डिंग्स, कांग्रेस ने बताया भाजपा की साजिश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अवैध खनन रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी करें डीसी, एसपी : सुक्खू

    अवैध खनन रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी करें डीसी, एसपी : सुक्खू

    October 11, 2023 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उपायुक्तों और (Surveillance Through Drones) पुलिस अधीक्षकों को अवैध खनन रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। सुक्खू ने कहा कि युवा अधिकारी नए विचार राज्य सरकार के समक्ष रखें। सभी उपायुक्त और एसडीएम कार्यालय ई-ऑफिस प्रणाली के साथ जोड़े जाएं और सभी कार्यों का निपटारा ई-फाइल पर करना सुनिश्चित किया जाए। सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने दूसरे बजट की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश : चौरा में भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-5 बाधित, वाहनों की कतारें लगीं

    सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप परियोजनाओं की समीक्षा कर इनके कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कानून-व्यवस्था को सृदृढ़ करने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस, राज्य कर, आबकारी और वन विभाग के कर्मचारियों की एकीकृत चौकियां स्थापित करने का भी आग्रह किया। आपदा में बेहतर कार्य के लिए कुल्लू और मंडी जिला प्रशासन की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रशंसा की।

    इसे भी पढ़ें – रसोई गैस की किल्लत, लोग चूल्हा जलाने को मजबूर

    Surveillance Through Drones – मुख्यमंत्री ने दोहराया कि वह सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। पिछले दस माह के कार्यकाल में इस दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आत्मनिर्भर राज्य बनने की पूरी क्षमता है। चार वर्षों में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और अगले 10 वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाएंगे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले10 महीने से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों से निरंतर संवाद कर रहे हैं। आपदा के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरे और सशक्त नेतृत्व प्रदान किया। प्रधान सचिव मुख्यमंत्री भरत खेड़ा ने सम्मेलन में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों पर बड़ा सवाल

    ₹1 करोड़ का घर खरीदें या ₹40 हजार के किराए पर रहकर करें निवेश? जानिए कौन सा विकल्प है बेहतर

    1.41 करोड़ युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रील बनाओ-इनाम पाओ से लेकर युवा धर्म संसद तक होड़

    Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस और चिट्टा बरामद

    ‘ना उम्र की सीमा हो…’ दिल्ली में 22 की युवती ने 60 के शख्स से रचाई शादी, हाईकोर्ट ने खारिज की मां की याचिका

    ‘बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली’, जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AIIMS के काम गिनाए

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.