सुनाम। सुनाम में भारतीय किसान यूनियन एकता (आजाद) द्वारा AAP के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के आवास के समक्ष शुरू किया गया अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन चौथे दिन और अधिक उग्र हो गया। राज्य स्तरीय नेता लखवीर सिंह दायुधर के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और हजारों किसानों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठीक दोपहर 12 बजे रेलवे ट्रैक की ओर कूच किया। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा इंतजामात (Sunam Farmers Protest) के बावजूद किसान पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर सीधे रेलवे लाइन पर पहुंचने में कामयाब रहे।
Sunam Farmers Protest – रेलवे ट्रैक पर धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता जसविंदर सिंह लोंगोवाल और मनजीत सिंह नियाल ने पंजाब सरकार व केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार फैल रहे नशे के जाल, सरकारी तंत्र के दमनकारी रवैये और किसानों-मजदूरों की जायज मांगों को लेकर पूरे राज्य में करीब 6 मुख्य स्थानों पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह रोककर संघर्ष चलाया जा रहा है।
बिजली बिल रद्द करने समेत किसान संगठन की प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारी किसान संगठनों ने सरकार के समक्ष अपनी मांगों की विस्तृत सूची रखते हुए तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है:
-
-
फसलों की सरकारी खरीद व एमएसपी: मक्का, मूंग, आलू, सरसों और बासमती की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर शत-प्रतिशत सरकारी खरीद की पक्की गारंटी का कानून बनाया जाए।
-
-
-
गन्ने का मूल्य व भुगतान: गन्ने का राज्य सहमत मूल्य (SAP) 550 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए और चीनी मिलों की तरफ बकाया बकाया राशि का तुरंत ब्याज सहित भुगतान हो।
-
-
-
किसान-विरोधी बिल व लैंड पूलिंग रद्द हो: बिजली संशोधन बिल 2025, बीज बिल 2025 और कोऑपरेशन बिल 2026 के माध्यम से लाई गई ‘लैंड पूलिंग स्कीम’ को तुरंत रद्द किया जाए। साथ ही पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) रद्द करने का प्रस्ताव पारित हो।
-
