आज पंजाब में गैंगस्टरों और नशा तस्करों का राज है। नशा बेचने वाले आम आदमी पार्टी के “कमाऊ पुत्त” हैं और इनके विधायक व हलका इंचार्ज हर महीने लाखों रुपये हिस्सा लेते हैं। यह (share going into pockets) आरोप शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जीरा में ‘पंजाब बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बेअदबी के सभी मामलों की जांच करवाई जाए तो इसके पीछे आम आदमी पार्टी का हाथ सामने आएगा।

इसे भी पढ़ें – पंजाब सरकार ने ट्रेड कमीशन किया लॉन्च : व्यापारियों के काम को आसान बनाने के लिए 10 ज़िलों में हुईं बैठकें

share going into pockets – सुखबीर सिंह बादल ने ‘आप’ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने अकाली दल द्वारा शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर साल 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा विज्ञापनों पर खर्च कर रही है और चार साल में करीब 4400 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर खर्च किए गए। इसी पैसे से गरीबों को आटा-दाल और शगुन योजनाओं का लाभ दिया जा सकता था।

इसे भी पढ़ें – बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब : कुलदीप सिंह धालीवाल

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि गैंगस्टरों और नशे का कारोबार करने वालों का सफाया किए बिना पंजाब को नहीं बचाया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि आज पंजाब में गुंडागर्दी और गैंगस्टरों का राज है। आम आदमी पार्टी के विधायक और हलका इंचार्ज नशे की कमाई में से हर महीने लाखों रुपये हिस्सा लेते हैं, इसी वजह से वे पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने देते। परिणामस्वरूप पंजाब में खुलेआम नशा बिक रहा है।

Share.
Exit mobile version