शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी पर जुबानी हमला किया है। फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र में पंजाब बचाओ रैली को संबोधित करते हुए मजीठिया ने कहा कि मोगा रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान मेरा नाम लेकर बोल रहा था कि अदालतों से बरी हो जाएंगे, लेकिन अब वे भगवान (political war of words) के दरबार से कैसे बचेंगे। ये कभी मेरे खाने की बाते करता तो कभी सिराहने की बातें करता है। मुझे लगता है कि अपने परिवार से ज्यादा मुझे ही याद करता है।
इसे भी पढ़ें – पंजाब सरकार ने ट्रेड कमीशन किया लॉन्च : व्यापारियों के काम को आसान बनाने के लिए 10 ज़िलों में हुईं बैठकें
political war of words – वहीं इस दौरान मजीठिया ने कहा कि, अब आम आदमी पार्टी का पंजाब केसरी और जगबाणी वालों से पंगा पड़ गया है। पंजाब केसरी वालों ने अरविंद केजरीवाल वालों के खिलाफ कोई खबर लगा जिसके बाद से इन्होंने पंजाब केसरी वालों से पंगा ले लिया।
इसे भी पढ़ें – सुखबीर बादल का बड़ा धमाका: “नशा बेचने वाले AAP के कमाऊ पुत्त”, विधायकों की जेब में जा रहा हिस्सा
मजीठिया ने कहा कि, मुझे हैरानी है कि अब चौथाई बोतल शराब पीने वाला भगवान के दरबार के फैसले बताएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इतनी घमंडी हो गई है कि उसे यह समझ ही नहीं रही कि गुरु महाराज के दरबार के फैसले ही सच्चे पातशाह के होते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इतने घमंडी हो गए हैं कि कभी श्री अकाल तख्त साहिब तो कभी ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के बारे में गलत बातें बोलते हैं। मजीठिया ने आगे कहा कि, भगवंत मान एक बात नोट कर लें, जिस दिन जुगनू मजीठिया के हाथ में आ गया न तो चीं जैसी आवाज आएगी।
