देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को (Strict Action Against Unruly Elements) हल्द्वानी के बनफुलपुरा क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून और व्यवस्था ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड विधानसभा में CM पुष्कर सिंह धामी ने पेश किया UCC बिल

उन्होंने अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी, नैनीताल से निरंतर समन्वय बनाकर रखें। उन्होंने एडीजी, कानून व्यवस्था और जिलाधिकारी, नैनीताल को घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें – समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार, जल्द लागू कर सकती है उत्तराखंड सरकार

Strict Action Against Unruly Elements – उन्होंने कहा आगजनी और पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाये। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त करवाई की जाये। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव/एडीजी अमित सिन्हा, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव, जे. सी कांडपाल उपस्थित थे।

Exit mobile version