Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » देश में विकसित हो रही खेल संस्कृति, हर जिले में खुलेगा स्पोर्ट्स स्कूल- मनसुख मंडाविया

    देश में विकसित हो रही खेल संस्कृति, हर जिले में खुलेगा स्पोर्ट्स स्कूल- मनसुख मंडाविया

    March 15, 2025 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को टीवी9 गुजराती के ‘व्हाट गुजरात थिंक्स टुडे’ कार्यक्रम में शिक्षा के साथ-साथ खेल पर भी कई सारी बातें कीं. उन्होंने कहा कि शिक्षा की तरह (sports culture developing in country) खेल भी बच्चों के विकास के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं. मंडाविया ने कहा कि हमारे देश में खेलों के अवसर बढ़ रहे हैं. भारत में युवाओं की सबसे बड़ी संख्या होने के कारण, देश में खेल संस्कृति विकसित हो रही है. उस समय देश में खेलों के प्रति लोगों का नजरिया बदला है. पहले जहां माता-पिता अपने बच्चों को सिर्फ पढ़ाई के लिए प्रेरित करते थे, वहीं अब माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.

    sports culture developing in country – केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब खेलों में भी नौकरियां दी जा रही हैं, इसलिए अब युवाओं को खेल के साथ-साथ नौकरियों का भी लाभ मिलेगा और यहीं से उनका आगे विकास होगा. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने विकास पर जोर दिया है. हम एक विकासित देश बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों के लिए भी एक विजन तय किया है. अनुसंधान, रोजगार और उद्योग के साथ-साथ खेल भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं. पीएम मोदी ने 2047 के लिए रोडमैप बनाया है, जिसका एक हिस्सा खेल भी है.

    खेल सिर्फ उत्साह या मनोरंजन का जरिया नहीं

    उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ उत्साह या मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है. प्राचीन भारतीय संस्कृति में भी खेलों को अहम स्थान मिला है. आज का दौर ऐसा है जब हम बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. खेल अब केवल शौक नहीं, एक पेशेवर करियर भी बन चुका है. अच्छे खिलाड़ियों को नौकरी, आय और नाम तीनों मिल सकते हैं.

    मंडाविया ने कहा कि भारत का विकास केवल इंफ्रास्ट्रक्चर से नहीं, मानव विकास से होगा. खेलों का विकास इस विज़न का अहम हिस्सा है। लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को दुनिया के टॉप 5 स्पोर्ट्स देशों में शामिल किया जाए. भारत को 2036 तक ओलंपिक होस्ट करने के लिए पूरी तैयारी करनी है. जो बच्चे आज 8-14 साल के हैं, वे 2036 में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.

    हर जिले में एक स्पोर्ट्स स्कूल खुलेगा

    उन्होंने कहा कि जून-जुलाई 2025 में ‘टैलेंट हंट’ में 30,000 से अधिक खेल अधिकारी देशभर की स्कूलों में जाएंगे. हर प्रतिभा की नेशनल यूनिक ID और रिकॉर्ड्स बनेंगे. हर जिले में एक स्पोर्ट्स स्कूल खुलेगा. प्राइवेट स्कूलों की मदद से (PPP मॉडल) प्रतिभावान बच्चों को खेल, कोचिंग, न्यूट्रिशन और पढ़ाई सब मिलेगा. खिलाड़ी चयन पूरी तरह पारदर्शी होगा. ओपन कॉम्पिटिशन, कैमरा रिकॉर्डिंग और पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को साल में कम से कम 40 प्रतियोगिताएं खेलनी होंगी.

    हर खेल के लिए एक कॉर्पोरेट पार्टनर

    सरकार खुद लीग्स को शुरू करेगी अगर प्राइवेट निवेश न मिले. उद्देश्य है कि खिलाड़ियों को निरंतर खेल का मंच मिले. हर खेल के लिए एक कॉर्पोरेट पार्टनर और एक एक्सीलेंस सेंटर (जैसे करणी सिंह शूटिंग रेंज) तय किया जाएगा. पूरे देश से चुने गए प्रतिभावान खिलाड़ियों को वहां ट्रेनिंग दी जाएगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.