सोलापुर : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मालशिरस इलाके में म्हसवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडलवाड़ी गांव के समीप एक भीषण दुर्घटना हुई है। एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे कुएं में जा गिरा, जिससे उसमें सवार 14 लोगों की डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक पंढरपुर इलाके के रंजनी गांव के निवासी थे, जो म्हसवाड में (Solapur Road Accident) सिद्धनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
इसे भी पढ़ें – Maharashtra Politics: शरद पवार को रामदास आठवले का बड़ा ऑफर; कांग्रेस के बजाय NDA में आने की दी सलाह
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ। कुआं सड़क के बिल्कुल किनारे था और वहां कोई सुरक्षा रेलिंग (Railing) नहीं लगी थी, जिसके चलते पिकअप सीधे पानी से भरे कुएं में जा समाई। गाड़ी में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें – जुपिटर हॉस्पिटल के बाहर बुजुर्ग से मारपीट; ओला ड्राइवर पर भड़के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, दिए सख्त निर्देश
Solapur Road Accident – घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। अब तक कुल 8 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस दुखद हादसे में 2 लोग सुरक्षित बच गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। स्थानीय विधायक उत्तम जानकर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
