Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ में एसआईआर : 7 फरवरी 2026 तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम

    छत्तीसगढ़ में एसआईआर : 7 फरवरी 2026 तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम

    November 4, 2025 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दुर्ग : देश में एसआईआर के दूसरे चरण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में आज से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है. प्रदेश के सभी जिलों में SIR के तहत त्रुटिरहित और शुद्ध मतदाता सूची (SIR in Chhattisgarh) बनाई जाएगी.

    दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ में 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में यह विशेष अभियान घोषित किया गया है. यह अभियान 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 07 फरवरी 2026 तक चलेगा. इस अवधि में मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, त्रुटिरहित और शुद्ध किया जाएगा.

    इसे भी पढ़ें – बारनवापारा अभयारण्य से बड़ी खबर, कुएं में गिरे 4 हाथी, एक शावक भी फंसा

    कलेक्टर सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1520 मतदान केंद्र हैं, जहां सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) नियुक्त कर दिए गए हैं. इसके साथ ही 222 नए मतदान केंद्रों को भी निर्वाचन आयोग से मंजूरी मिल चुकी है, जिनके लिए अतिरिक्त बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. सभी बीएलओ को पहचान पत्र जारी किए गए हैं. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार या विलोपन के लिए संपर्क करे, तो उसके पहचान पत्र की जांच अवश्य करें.

    SIR in Chhattisgarh – चुनाव आयोग ने आज से नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में देशव्यापी एसआईआर का दूसरा चरण शुरू किया है. बड़े पैमाने पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले देश के मतदाता डेटाबेस में अधिक सटीकता, पारदर्शिता और वैधता सुनिश्चित करना है. एसआईआर 2.0 अभ्यास बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक दो दिन पहले हुआ है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    भिलाई आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, कांग्रेसी नेता गिरफ्तार; महिला आरोपी अभी भी फरार।

    “एक भी आपत्ति हो तो करें सार्वजनिक!” अमित शाह के आरोपों पर भूपेश बघेल का करारा जवाब

    नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन के आखिरी दिन बड़ी जीत, 5 इनामी महिला नक्सलियों का सरेंडर!

    छत्तीसगढ़ के मंत्रियों की बंगाल-असम चुनाव में एंट्री! बीजेपी ने सौंपी संगठन और मैनेजमेंट की बड़ी जिम्मेदारी

    अमृतसर नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा; करोड़ों के घोटाले के आरोप से गरमाई सियासत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.