कर्नाटक में एक बार फिर सीएम सिद्धारमैया के एक बयान ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. उन्होंने पिछले दिनों चलीं सीएम बदलने की अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने सीधे तौर पर (Siddaramaiah’s harsh attitude ) कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री बदलने जैसी कोई बात नहीं है. मैं अपना पूरे 5 साल का कार्यकाल पूरा करुंगा. इस बात को कहते हुए उन्होंने ये भी दावा किया कि पार्टी हाईकमान का समर्थन उनके साथ है.
कर्नाटक में पिछले कई महीनों से ऐसी खबरें सियासी गलियारों में चल रही हैं कि प्रदेश का सीएम डीके शिवकुमार को बनाया जा रहा है. ऐसा होने के पीछे तर्क दिया गया कि जब सरकार बनी थी, तब ही ऐसा तय किया गया था. उस समय तय किया गया था कि शुरुआत के 2.5 साल सिद्धारमैया और बाकी बचे हुए कार्यकाल में डीके शिवकुमार सीएम रहेंगे.
इसे भी पढ़ें – विदेशी धरती से देश के खिलाफ साजिश!” राहुल गांधी के बयानों पर भड़की भाजपा; पूछा- “विदेश जाकर किससे मिल रहे हैं
अब मौजूदा सीएम सिद्धारमैया ने इस तरह के समझौते यानी पावर-शेयरिंग अरेंजमेंट को सिरे खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था. उन्होंने ये बात बेलगावी में लेजिस्लेटिव असेंबली सेशन के आखिरी दिन कही है. जबकि पिछले दिनों इस बात का जिक्र खुद डीके शिवकुमार कर चुके थे. हालांकि सीएम के इस ताजा बयान पर अब तक शिवकुमार ने कोई भी बयान नहीं दिया है.
Siddaramaiah’s harsh attitude – सिद्धारमैया ने कहा कि मैंने बस इतना ही कहा है. अभी भी, मैं मुख्यमंत्री हूं, और जब तक हाईकमान कोई और फैसला नहीं करता, मैं मुख्यमंत्री बना रहेगा. मैंने ढाई साल के बारे में कभी कुछ नहीं कहा है. ढाई साल जैसा कोई एग्रीमेंट नहीं है. CM ने दोहराया कि वह अपना पूरा टर्म पूरा करेंगे. हम पूरा टर्म पूरा करेंगे और 2028 में सत्ता में वापस आएंगे…जब तक हाईकमान नहीं कहेगा, मैं CM हूं.

