कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर खींचतान शुरू हो गई है. राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहुंचे हैं. यहां उन्होंने (headache of Karnataka) बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. इसके साथ ही वे आज कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सकते हैं.

सिद्धारमैया रविवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की थी. यह मुलाकात मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के फार्मूले और लंबित कैबिनेट फेरबदल को लेकर हुई. हालांकि डीके शिवकुमार की मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं पर अभी भी असमंजस है.

इसे भी पढ़ें – पत्नी बनी कातिल! बीच सड़क पति पर करवाया हमला, खुद बन गई ‘बेचारी’, कर्नाटक में ऐसे हुआ मर्डर का खुलासा

सिद्धारमैया कैबिनेट विस्तार की मुहर लगवाने दिल्ली आए हैं. यह निर्णय उनकी कुर्सी की स्थिरता और डीके के इंतजार पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा. दरअसल, कर्नाटक में सरकार बनते वक़्त पहले सिद्धारमैया और फिर डीके शिवकुमार को सीएम बनाने का फार्मूला दिया गया था. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या बदलाव देखने को मिलता है.

headache of Karnataka – कर्नाटक में जब कांग्रेस की सरकार बन रही थी. उस समय ऐसा वादा किया गया था कि सरकार बनते वक़्त पहले सिद्धारमैया और फिर डीके शिवकुमार को सीएम बनाया जाएगा. लेकिन ये अभी होगा या नहीं, इस पर असमंजस बना हुआ है. वहीं कर्नाटक कैबिनेट में बदलाव और कुछ नए नेताओं की एंट्री लंबे वक्त से लंबित है. सिद्धारमैया इसी सिलसिले में मुहर लगवाने दिल्ली आए हैं.

Share.
Exit mobile version