भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल 8 सितंबर को 27 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने एक भव्य केक काटकर अपने जीवन के 27वें वर्ष में कदम रखा। देर रात आयोजित हुए इस निजी (Shubman Gill celebrated his 27th birthday) बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शुभमन गिल का पूरा परिवार उनके साथ मौजूद रहा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गिल 27 मोमबत्तियों को बुझाकर केक काटते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर उनके माता-पिता और बहन उनके ठीक बगल में खड़े होकर जश्न मनाते और खुशियां बांटते दिखाई दिए।
बचपन के दोस्त अभिषेक शर्मा का अनोखा गिफ्ट
क्रिकेट जगत में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की पक्की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों अंडर-14 के दिनों से साथ खेलते आए हैं और एक-दूसरे के बेहद करीबी हैं। जन्मदिन पर यूं तो ढेरों उपहार मिलते हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा ने अपने बचपन के यार को जो ‘गिफ्ट’ दिया, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। यह तोहफा उन्होंने गिल के केक काटने से कुछ घंटे पहले क्रिकेट के मैदान पर दिया।
अभिषेक ने लिया गिल का विकेट, मैच भी हराया
बर्थडे केक काटने से पहले शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा शेर-ए-पंजाब T20 लीग के एक मुकाबले में आमने-सामने उतरे। गिल की कप्तानी वाली टीम फजिल्का फाल्कंस ने पहले बल्लेबाजी (Shubman Gill celebrated his 27th birthday) करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 191 रन बनाए, जिसमें गिल ने मात्र 25 गेंदों में 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।


