कोलकाता : बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के भाटपाड़ स्थित घर पर गुरुवार सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने देशी बम से हमला किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना (Shubhendu Adhikari On TMC) का वीडियो शेयर कर राज्य की पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है।
इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले डॉक्टर्स ने निकाली मशाल रैली, फिर शुरू कर सकते हैं ‘काम रोको’ हड़ताल
उन्होंने इस हमले का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर लगाया। इस वीडियो में लोगों की भीड़ एक घर की तरफ कुछ फेंकते हुए और बाद में भागते हुए दिखाई दे रही है। यह वीडियो उसी घर की छत से शूट किया गया है। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राज्य के राज्यपाल, गृहमंत्री अमित शाह, गृह मंत्रालय और भाजपा पार्टी को टैग करते हुए लिखा आज सुबह, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी से जुड़े प्रमुख गुंडों और समाज विरोधी लोगों ने उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हमला किया। उन्होंने देसी बम भी फेंके।
इसे भी पढ़ें – सरकार भले ही तथ्यों को तोड़े-मरोड़े, पिछ्ले 10 साल में ‘जॉबलॉस ग्रोथ’ हुई : कांग्रेस
Shubhendu Adhikari On TMC – हमेशा की तरह पुलिस मूकदर्शक बनी रही और अपराधियों को रोकने के लिए कुछ खास नहीं किया। वीडियो फुटेज अपराधियों की पहचान करने और उन्हें इस जघन्य अपराध के लिए गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त है। मुझे उम्मीद है कि डीजीपी और पश्चिम बंगाल की पुलिस कम से कम बदमाशों को पकड़ने के लिए विजुअल का उपयोग करने की कोशिश करेगी।अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर दी।

