Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शिवपाल की भाई से नाराजगी हुई जगजाहिर, आजम खान को लेकर मुलायम पर साधा निशाना

    शिवपाल की भाई से नाराजगी हुई जगजाहिर, आजम खान को लेकर मुलायम पर साधा निशाना

    April 27, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव की अपने भतीजे अखिलेश यादव से नाराजगी कोई नई बात नहीं है। लेकिन अब उन्होंने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से भी असंतोष जाहिर करना शुरू कर दिया है। सत्ता संघर्ष में बेटे अखिलेश के साथ खड़े होने के बावजूद शिवपाल अब तक मुलायम को पिता तुल्य बताते रहे हैं, लेकिन अब वह मुलायम पर भी निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। शिवपाल (Shivpal On Mulayam ) ने आजम खान को लेकर एक बार फिर मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगा दिया है कि उन्होंने उनकी रिहाई में कोई रूचि नहीं दिखाई।

    इसे भी पढ़ें – योगी सरकार पहुंचेगी जनता के द्वार, CM ने मंत्रियों को समझायी भावी कार्ययोजना

    Shivpal On Mulayam – शिवपाल यादव ने मंगलवार को एक लखनऊ में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में आजम का दर्द जाहिर किया और कहा कि मुलायम सिंह यादव को उनकी रिहाई के लिए काम करना चाहिए था। उन्होंने कहा, ”आजम भाई को छोटे-छोटे केसों में लेकर 26 महीने हो गए हैं, उनको परेशान किया जा रहा है। परेशानी में हैं, हम लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

    शिवपाल ने आगे कहा, ”उनके (आजम खान) साथ जुल्म हो रहा है। जब जुल्म हो रहा है तो सब लोगों को मदद करना चाहिए। हम भी गए थे। मैंने तो कहा था कि नेता जी की अगुआई में खासकर समाजवादी पार्टी को, नेताजी को अगुआई करनी चाहिए था। उनको झूठे और छोटे-छोटे केसों में 26 महीने से बंद रखा गया है।” गौरतलब है कि बगावत का ऐलान कर चुके शिवपाल यादव सपा से नाराज चल रहे आजम खान को अपने साथ लाने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने पिछले दिनों सीतापुर जेल में जाकर सपा के दिग्गज मुस्लिम नेता से मुलाकात की थी।

    इसे भी पढ़ें – योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए कई अहम फैसले,पूर्वांचल एक्‍स्रपेस वे पर 1 मई से लगेगा टोल

    शिवपाल यादव ने इससे पहले भी कहा था कि यदि अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव चाहते तो आजम खान जेल से बाहर आ सकते थे। आजम के करीबियों ने भी अखिलेश यादव पर उनके नेता की अनदेखी और उपेक्षा का आरोप लगाया है। डैमेज कंट्रोल की कोशिश के तहत अखिलेश यादव ने अपने कुछ नेताओं को सीतापुर जेल भेजा, लेकिन आजम खान ने मिलने से इनकार कर दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई

    “बच्चों को ‘कॉकरोच’ नहीं, विवेकानंद और दयानंद बनाएं”: मुरादाबाद गुरुकुल में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

    जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं ‘प्रतीक्षा’: सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया विवाह

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी

    सहारनपुर में इंस्टाग्राम लव का खौफनाक अंत, प्रेमी के लिए मां ने छोड़ा घर; नाले में मिला 6 माह के मासूम का शव

    गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.