Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी
    • चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत
    • Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा
    • सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान
    • कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट
    • पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा
    • उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा
    • रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » वो तो ‘लुटेरी दुल्हन’ थी…सच पता चलते ही सदमे में आया दूल्हा, शादी के 10 दिन बाद हार्ट अटैक से मौत

    वो तो ‘लुटेरी दुल्हन’ थी…सच पता चलते ही सदमे में आया दूल्हा, शादी के 10 दिन बाद हार्ट अटैक से मौत

    March 2, 2025 गुजरात 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गुजरात के सूरत में एक 38 वर्षीय शख्स लुटेरी दुल्हन के झांसे में आ गया और उससे शादी कर ली. युवक अपनी पत्नी से कई सालों से अलग रह रहा था. उसकी एक 13 साल की बेटी है. उसने अपनी बेटी की देखभाल और अपने लिए जीवनसाथी के लिए शादी की थी, लेकिन वह लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गए. लुटेरी दुल्हन उनके (she was a robbery bride) पैसे और सोना सब लूटकर ले गई, जिसके बाद युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

    38 वर्षीय हीरा कारीगर प्रकाश पांड्या की अचानक मौत के एक महीने बाद उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई कि वह ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का शिकार होने के बाद से सदमे में था. एक गिरोह जो शादी की आड़ में लोगों को निशाना बनाता है. कारीगर प्रकाश पंड्या के भाई ने वराछा पुलिस से लुटेरी दुल्हन मुस्कान के तीन साथियों रमेश वडोदरिया, सीमा पटेल और मनीष पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का केस दर्ज कराया.

    शादी के 10 दिन बाद गायब हो गई

    प्रकाश ने 9 दिसंबर, 2024 को मुस्कान मरावी के साथ शादी की, जिससे उन्हें उम्मीद थी कि वह अपनी 13 साल की बेटी की देखभाल अच्छे से कर पाएंगे और उन्हें भी एक जीवनसाथी मिल जाएगी. हालांकि, शादी के ठीक 10 दिन बाद, मुस्कान नगदी और सोने के सभी आभूषण लेकर गायब हो गई. प्रकाश पांड्या कई सालों से अपनी पहली पत्नी से अलग रह रहा था. इसी बीच पिछले साल नवंबर में वडोदरा में उसके चाचा जयसुख ने उसे रमेश वडोदरिया से मिलवाया, जिसने एक लड़की को जानने का दावा किया. इसके बाद पूरा परिवार वडोदरा गया, जहां उन्हें सीमा पटेल के घर पर मुस्कान की तस्वीर दिखाई गई. प्रकाश पांड्या ने शादी के लिए हां कर दी.

    इसके बाद उन्हें रिश्ते की बात को आगे बढ़ाने के लिए सूरत बुलाया गया. एक हफ्ते बाद सूरत में वडोदरिया ने पंड्या परिवार को सीमा को 2.21 लाख रुपये देने के लिए मना लिया. यह दावा करते हुए कि उसने एक अनाथ मुस्कान को पाला है. परिवार सहमत हो गया. इसके बाद 9 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी प्रकाश की मुस्कान से शादी हो गई.

    एक बार जाकर वापस नहीं लौटी

    19 दिसंबर को सीमा ने पंड्या से मुस्कान को रस्म के लिए वडोदरा भेजने के लिए कहा. प्रकाश ने नए ससुराल वालों पर भरोसा करते हुए मुस्कान को भेज दिया, लेकिन इसके बाद मुस्कान कभी वापस नहीं लौटी और नगद पैसे और आभूषण भी ले गई. शुरू में गिरोह ने फर्जी कहानियां गढ़ीं. उन्होंने पहले प्रकाश से कहा कि मुस्कान अपने चचेरे भाई से मिलने गई थी. फिर बताया गया कि उसकी दादी की मौत हो गई है. इसलिए वह मध्य प्रदेश में है.

    she was a robbery bride – जैसे-जैसे दिन बीतते गए प्रकाश को शक होने लगा क्योंकि तीनों ने गोल-मोल जवाब दिए. इस गिरोह के खेल का भंडाफोड़ तब हुआ, जब प्रकाश की नज़र मुस्कान के इंस्टाग्राम वीडियो पर पड़ी, जिससे पता चला कि वह कहीं और रह रही है. इसके बाद प्रकाश डिप्रेशन में चला गया और 25 जनवरी को उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि जब परिवार ने उसके सामान की जांच की, तो उन्हें एक सोने की चेन और 40,000 नगद गायब मिले.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ahmedabad Blast: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की मौत, 15 घायल

    एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ने से बिगड़ी मरीज की हालत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा

    डिमोलिशन ड्राइव में चाय-नाश्ते का 3 करोड़ का बिल, राजकोट नगर निगम में मचा बवाल; SIT जांच शुरू

    अरविंद केजरीवाल ने गुजरात सरकार पर साधा निशाना कहा-‘किसानों से डरती है BJP’, लगाए गंभीर आरोप

    देश का पहला विशेष टेक्सटाइल पुलिस स्टेशन सूरत में; कपड़ा व्यापारियों को धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

    Vadodara Road Accident: वडोदरा में भीषण सड़क हादसा; लग्जरी बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.