टीम इंडिया के दरवाजे भले ही लगभग बंद हो चुके हों लेकिन मोहम्मद शमी आसानी से हार मानने को तैयार नहीं हैं. टी20, वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में शमी को धीरे-धीरे कर टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है और अब उनकी वापसी होती नहीं दिख रही है. फिर भी शमी मैदान पर अपनी गेंदबाजी से ही जवाब देने में लगे हुए हैं. रणजी (Shami turned match in 20 balls) ट्रॉफी में अपना दम दिखाने के बाद अब ये सीनियर पेसर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी (SMAT 2025) में भी आग बरसा रहा है. बंगाल के लिए खेल रहे शमी ने इस टूर्नामेंट के एक मैच में सिर्फ 20 गेंदों के अंदर 4 विकेट लेकर टीम को आसान जीत दिलाई.
इसे भी पढ़ें – भारत साउथ अफ्रीका दूसरा वन डे: रायपुर में सीरीज का दूसरा मैच, छत्तीसगढ़वासियों में उत्साह
टेस्ट और वनडे टीम में वापसी की राह देख रहे मोहम्मद शमी ने इस बार सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी धारदार गेंदबाजी से चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर उनकी सेलेक्शन कमेटी का ध्यान खींचने की कोशिश की. हैदराबाद में खेले गए SMAT 2025 के इस मुकाबले में शमी की बंगाल का सामना सर्विसेज से था. सर्विसेज ने इस मैच में पहले बैटिंग की और पूरी टीम 18.2 ओवर में 165 रन पर ढेर हो गई. संयोग से इस पारी का पहला और आखिरी विकेट शमी ने ही लिया और दोनों ही बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाए.
इसे भी पढ़ें – Hardik Pandya का ‘धोनी टच’: फाइनल ओवर में लिया वो बड़ा फैसला, मान गए पंड्या
Shami turned match in 20 balls – इस सबकी शुरुआत मैच की पहली ही गेंद पर हुई, जब मोहम्मद शमी ने सर्विसेज के ओपनर गौरव कोचर को जीरो के स्कोर पर आउट कर दिया. मगर दूसरे ओवर रवि चौहान ने अगले ओवर में ताबड़तोड़ छक्के-चौके बरसा दिए. इससे पहले कि वो ज्यादा खतरनाक होते, शमी ने तीसरे ओवर में ही इस बल्लेबाज को भी पवेलियन लौटा दिया और इस तरह मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई.
