27 साल पहले, दिल्ली के सामान्य लड़के ने उस संघर्ष को पाने के लिए संघर्ष किया और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई| किंग खान यानी की शाहरुख खान ने बॉलीवुड में आज 27 साल पूरे कर लिए हैं|
दीवाना से उन्हें अपना बड़ा ब्रेक मिला और समय बीतने के साथ, वह इंडस्ट्री के किंग खान बन गए और अपने प्रशंसकों के दिलों में अपनी जगह बना ली|
सुपरस्टार शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू के 27 साल पूरे होने पर मंगलवार को अपने प्रशंसकों के प्रति आभार जताने के लिए अपनी फिल्म ‘दीवाना’ का दृश्य साझा किया है| उसमें वह बाईक स्टंट करते नजर आ रहे हैं| खान की फिल्म ‘दीवाना’ 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी|
शाहरूख ने ट्विटर किया
अपने ‘बेहतरीन’ पल को याददगार बनाने के लिए शाहरूख ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है, जिसमें उन्होंने अपने डेब्यू सीन को रीक्रिएट किया है| वीडियो के बैकग्राउंड में ‘कोई न कोई चाहिए’ गाना भी बज रहा है|
वीडियो के साथ उन्होंने अपने फैंस को एक खूबसूरत सा संदेशा भी लिखा है “हेलो दोस्तों, भारतीय सिनेमा जगत में 27 साल पुरे होने पर मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं| मैं 20 साल से अधिक समय से आपका मनोरंजन करने की हमेशा कोशिश करता आ रहा हूं, लेकिन कई बार इसमें मुझे सफलता हासिल हुई है और कभी- कभी नहीं भी हुई| इसलिए मैं आप सबका धन्यवाद करता हूं, आप सबने इतने सालों तक मेरा साथ निभाया है|
एसआरके (जैसा कि वह अपने प्रशंसकों द्वारा प्यार से संबोधित किया जाता है) की एक अविश्वसनीय यात्रा रही है| जिस अभिनेता ने एक नकारात्मक लीड किरदार के रूप में अपना करियर शुरू किया, वह रोमांस का राजा बन गया|
इसे भी पढ़ें: Review : जजमेंटल है क्या (कंगना रनौत और राजकुमार राव)
उन्हें प्रशंसकों से जो प्यार मिलता रहा, वह आज भी जारी है और आज भी शाहरुख खान को वही मिल रहा है, या उनके प्रशंसकों से भी अधिक प्रशंसा, जिसने ट्विटर पर #27GoldenYearsOFSRK ट्रेंड बनाया|
भारतीय सिनेमा जगत में आज 27 साल पूरे हो गए है लोग शाहरुख को अपना प्यार भेज रहे| एक ऐसा व्यक्ति जिसने बॉलीवुड को विश्व स्तर पर पहुंचाया|
Image Source : Google