मुंबई : बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान के लिए साल 2023 उनके करियर का सबसे सॉलिड और ऐतिहासिक साल रहा, जब उन्होंने एक ही कैलेंडर ईयर में दो 1000 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर (Shah Rukh vs Deepika) फिल्में (‘पठान’ और ‘जवान’) बॉक्स ऑफिस पर दीं। इन दोनों ही मेगा-बजट फिल्मों में एक चीज बहुत कॉमन रही, वो बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण का फिल्म में होना। खुद शाहरुख खान भी सरेआम एक्ट्रेस दीपिका को अपना ‘लकी चार्म’ मानते हैं। 

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपना ड्रीम डेब्यू ही साल 2007 में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से किया था, जिसे दर्शकों का देश-विदेश में खूब प्यार मिला था। इसके बाद यह जोड़ी रोहित शेट्टी के शानदार डायरेक्शन में बनी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में दोबारा दिखाई दी, और यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और फिर 2023 की शुरुआत में ‘पठान’ में भी दोनों ने स्क्रीन पर खूब धमाल मचाया था।

इसे भी पढ़ें – बिना इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के कैसे शूट हुए थे ‘हेट स्टोरी 3’ के बोल्ड सीन? डेजी शाह ने खोला सेट का राज

बात है साल 2015 के विंटर सीजन की, जब सिनेमाघरों में शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दिलवाले’ रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस एक्शन-रोमांटिक फिल्म में शाहरुख खान के अलावा बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि साइड लीड में वरुण धवन और कृति सेनन भी नजर आए थे। इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों (Critics) से मिले-जुले रिव्यूज मिले थे, फिर भी शाहरुख के स्टारडम के चलते इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से काफी तगड़ी कमाई कर ली थी।

Shah Rukh vs Deepika – यह 2015 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी। महज 165 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस पिक्चर का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 376 करोड़ रुपये रहा था। लेकिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सीधा और ऐतिहासिक मुकाबला संजय लीला भंसाली की ड्रीम पीरियड-ड्रामा फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ से हुआ था, जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में थीं।

Share.
Exit mobile version