नई दिल्ली : दिल्ली सरकार द्वारा आतिशी को सर्विस और विजिलेंस (Service And Vigilance) विभाग दिए जाने पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी शनिवार को मुहर लगा दी है। इस तरह अब आतिशी का दिल्ली सरकार में कद और बढ़ा हो गया है। बता दें कि मंगलवार को आतिशी को दोनों विभाग सौंपने बाद मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी को फाइल भेजी थी। इससे पहले आतिशी लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई थी। आतिशी के पास सार्वजनिक कार्य, वित्त, राजस्व, योजना, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कला, संस्कृति एवं भाषाएं, पर्यटन, बिजली, जनसंपर्क और प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग हैं।
इसे भी पढ़ें – भाजपा जो काम 15 साल में नहीं कर पाई, आम आदमी पार्टी ने उसको सिर्फ 5 महीने में करके दिखाया : दुर्गेश पाठक
यहां बता दें कि अभी तक दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ये दोनों विभाग संभाल रहे थे। उल्लेखनीय है कि जून में उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा कैबिनेट में फेरबदल के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। ये तीनों विभाग पहले परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। अभी सरकार के किसी मंत्री के पास इतने मंत्रालयों की जिम्मेदारी नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें – MCD ने शुरू किया ‘अब दिल्ली होगी साफ’ अभियान, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
Service And Vigilance – आतिशी दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र ऐसी महिला मंत्री हैं जो अब 14 विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगी। जिनमें शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, आर्ट कल्चर एंड लैंग्वेज, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, फाइनेंस, प्लानिंग, रेवेन्यू, सर्विस, विजिलेंस, उच्च शिक्षा, ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन और पब्लिक रिलेशन मंत्रालय शामिल हैं।

