नई दिल्ली : दिल्ली में भाजपा ने केजरीवाल सरकार के (Selfie With Place Of Corruption) भ्रष्टाचार को बेनकाब करने के लिए रविवार को एक नए राजनीतिक अभियान की शुरुआत की। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस से राजनीतिक अभियान हैश टैग सेल्फी विथ भ्रष्टाचार का राजमहल की शुरुआत की। इसकी शुरुआत भव्य राजमहल बनाने में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए किया गया है। भाजपा नेताओं ने इस अभियान में केजरीवाल के प्रतिकात्मक शीशमहल के साथ सेल्फी लेकर उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का उजागार किया। इस अभियान का संचालन प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया।
इसे भी पढ़ें – बुराड़ी में तिपहिया वाहन के भीतर किशोरी के साथ बलात्कार, मामले की जांच जारी
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हैश टैग सेल्फी विथ भ्रष्टाचार का राजमहल का यह अभियान केजरीवाल की असलियत को पूरी दिल्ली के सामने उजागर करने में कारगर साबित होने वाला है। केजरीवाल ने जनता की गाढ़ी कमाई का 52 करोड़ रुपए अपने शीशमहल में खर्च कर भ्रष्टाचार किया है। उसको दिल्ली के हर घर तक टैग सेल्फी विथ भ्रष्टाचार का शीश महल अभियान के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। यह अभियान दिल्ली भर में सभी विधानसभाओं में चलेगा। सचदेवा ने कहा कि जिस इंसान ने रामलीला मैदान में अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि मैं गाड़ी नहीं लूंगा, बंगला नहीं लूंगा और कभी राजनीति नहीं करुंगा। वह आदमी आज उसी रामलीला मैदान में अपने भ्रष्टाचार के समर्थन में लोगों को इकट्ठा कर समर्थन मांग रहा है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में बुजुर्ग महिला से लूट और हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Selfie With Place Of Corruption – उन्होंने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि आज जिस रामलीला मैदान में केजरीवाल बैठे हैं, वहां अपने बच्चों को भी बुलाएं और उनकी कसम खाकर बताएं कि आखिर उन्होंने शीशमहल पर खर्च किए गए 52 करोड़ रुपए कहां से लाए हैं?इससे पहले शविवार रात दिल्ली भाजपा की ओर से राजधानी में अलग-अलग जगहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए थे। उनमें केजरीवाल के बगले को लेकर कई तीखे सवाल पूछे गए। पोस्टरों पर लिखा था कि केजरीवाल जी हमें 45 करोड़ वाला आपका शीश महल देखना है। बीजेपी वे कहा कि 45 करोड़ के अपने राज महल पर केजरीवाल चुप क्यों हैं?