पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सीमा और उसके पति सचिन का करवाचौथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सचिन अपनी पत्नी सीमा को मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहा है तो सीमा ने भी पैर छूकर पति का आशीर्वाद लिया. सीमा ने अपना पहला करवा चौथ का त्यौहार मनाया है. जिसके बाद से एक बार फिर सीमा और सचिन चर्चा का विषय बन गए हैं. वीडियो वायरल सीमा लाल रगं का लहंगा पहने खुश नजर आ रही है. वहीं, सचिन भी सचिन सफेद शर्ट और ब्लैक पेंट में दिखाई दे रहा है.
इसे भी पढ़ें – भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तैयारी से जुटें कार्यकर्ता : अखिलेश यादव
सीमा ने पति के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सचिन पत्नी सीमा (Seema Haider) के गले में मंगलसूत्र पहनाता तो सीमा पति सचिन के गालों पर हाथ रखती है और पैर छूकर आशीर्वाद लेती है. पहले करवा चौथ की खुशी सीमा के चहरे पर साफ नजर आ रही है.
इसे भी पढ़ें – गोंडा में बकायेदार ने बैंक अधिकारियों को बंधक बनाया, पांच लोग हिरासत में
Seema Haider – बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली है. सीमा पकिस्तान के खैरपुर मीर जिले की रहने वाली हैं. सीमा की पहले भी एक शादी हो चुकी है और उसके चार 4 बच्चे भी हैं. सचिन और सीमा की दोस्ती एक गेम खेलने के दौरान हुई थी. जो प्यार में बदल गई. जिसके बाद सीमा हैदर चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई.
