बेमेतरा : मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी योजना कर दिया गया है. इसके साथ ही मनरेगा के प्रावधानों में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के इस फैसले का पूरे देश में (MNREGA save Mahasangram) विरोध कर रही है. छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ दीपक बैज मोदी सरकार के इस निर्णय के खिलाफ पदयात्रा कर रहे हैं. वे मनरेगा बचाओ महासंग्राम के जरिए पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरुक करने में जुटे हुए हैं.

बेमेतरा में दीपक बैज की पदयात्रा

मनरेगा बचाओ महासंग्राम और ग्राम पंचायत स्तरीय जनसंपर्क पदयात्रा के जरिए दीपक बैज ने बेमेतरा में हुंकार भरी है. उन्होंने ग्राम पिपरभट्ठा से बहेरा और कुसमी तक लगभग 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली. भोईनाभाटा में पीसीसी अध्यक्ष दीपन बैज ने जन सभा को संबोधित किया और धान की कमी को लेकर साय सरकार पर निशाना साधा. दीपक बैज के साथ इस पदयात्रा में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

दीपक बैज ने मजदूरों के साथ खाया खाना

पदयात्रा के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ग्राम बहेरा में मजदूरों के साथ मुलाकात की. दीपक बैज ने मजदूरों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया. इसके बाद दीपक बैज ने बहेरा के मालगुजार प्रांजल तिवारी के (MNREGA save Mahasangram) निवास में मजदूरों के साथ जमीन पर बैठकर सादगी से भोजन किया. उन्होंने छोटे बच्चों को गोद में खिलाया.

Share.
Exit mobile version